֍:क्या है ‘The Traitors’ का कॉन्सेप्ट?
§ֆ:’द ट्रैटर्स’ एक ग्लोबल हिट रियलिटी शो का इंडियन वर्जन है, जो धोखे, रणनीति और सस्पेंस पर आधारित है। इसमें प्रतिभागियों को दो ग्रुप्स में बांटा जाएगा – ‘फेथफुल्स’ (वफादार) और ‘ट्रैटर्स’ (धोखेबाज)। फेथफुल्स को ट्रैटर्स की पहचान करके उन्हें खेल से बाहर करना होगा, वहीं ट्रैटर्स को चुपके से फेथफुल्स को खत्म करते हुए जीत हासिल करनी होगी।
§֍:टीजर में दिखा रोमांच और ड्रामा
§ֆ:रिलीज हुए टीजर में शो का माहौल रहस्यमय और थ्रिलिंग दिखाया गया है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका टीजर शेयर करते हुए लिखा – “धोखा, विश्वासघात और रहस्य… क्या आप तैयार हैं?” वीडियो में डार्क और मिस्टीरियस सेट, प्रतिभागियों के बीच तनाव और ड्रामा झलक रहा है।
§֍:कब होगा प्रसारण?
§ֆ:अभी तक शो के प्रसारण की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह शो जल्द ही किसी प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
§मुंबई: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर एक बार फिर एक नए और रोमांचक रियलिटी शो के साथ आ रहे हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और एंडेमोल इंडिया के सहयोग से बनने वाले शो ‘The Traitors’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

