֍:क्रिकेट टीम की वतन वापसी §ֆ:मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का फैन्स ने जोरदार स्वागत किया. ब्लैक कलर की टीशर्ट, ब्लू कैप और ब्लू जींस में एयरपोर्ट आए रोहित को देख फैन्स ने जमकर नारेबाजी की. रोहित ने भी फैन्स का हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकार किया. मुंबई इंडियस ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा- आला रे….§֍:पत्नी- बेटी के साथ नजर आए रोहित शर्मा §ֆ:वहीं रोहित का एक और वीडियो दिखा, इसमें वो बेटी समायरा को गोद में लिए दिख रहे हैं. उनके पीछे-पीछे पत्नी रीतिका सजदेह चल रही हैं. इस दौरान फैन्स में जबरदस्त जोश दिखा. रोहित को देख खूब नारेबाजी हुई. एयरपोर्ट सिक्योरिटी और CISF को उनको एस्कॉर्ट कर ले जाना पड़ा. §Team India return from Dubai after CT 2025 win: 2025 की आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी भारत के नाम हो चुकी है. इसे जीतकर भारतीय टीम के कई सदस्य अब वतन भी आ चुके हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा अलग-अलग मुंबई पहुंचे. वहीं हेड कोच गौतम गंभीर, हर्षित राणा दिल्ली पहुंचे. अक्षर पटेल अहमदाबाद पहुंचे. वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा चेन्नई पहुंचे.

