֍:पिछले साल के मुकाबले 9% बढ़ी वैल्यू§ֆ:ब्रांड फाइनेंस (Brand Finance) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 28.6 अरब डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ टाटा समूह (Tata Group Brand Value) एक बार फिर से भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड माना गया है. इससे पिछले साल के मुकाबले ग्रुप की ब्रांड वैल्यू में 9 फीसदी का जोरदार इजाफा दर्ज किया गया है.
§֍:पहली बार टाटा ने किया है ये कमाल§ֆ:रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा ग्रुप के डिजिटलीकरण, ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रिक वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस करने का असर रैंकिंग पर दिखाई दिया है. यही नहीं Tata Group की तेज रफ्तार और ग्रोथ का ही नतीजा है कि पहली बार भारत की किसी कंपनी की ब्रांड वैल्यू 30 अरब डॉलर के करीब पहुंची है और यह कारनामा टाटा ग्रुप ने किया है. ये भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) में लोगों के बढ़ते विश्वास को प्रदर्शित करता है.
§ֆ:ब्रांड फाइनेंस के सीनियर डायरेक्टर सैवियो डिसूजा ने टाटा की ग्रोथ का श्रेय इसके डिजिटल परिवर्तन और उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाए जाने को दिया है. इस बीच HCL Tech ने अपनी रैंकिंग में इजाफा किया है और अब ये 8वां सबसे मूल्यवान ब्रांडज बन गया है. §देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में शामिल टाटा ग्रुप (Tata Group) के नाम एक बार फिर बड़ी उपलब्धि जुड़ी है. दरअसल, ब्रांड फाइनेंस की 2024 की रिपोर्ट में एक बार फिर से टाटा समूह को भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड (Tata Most Valuable Brand) बताया गया है. इसके बाद दूसरे पायदान पर टेक दिग्गज इंफोसिस (Infosys) को रखा गया है.

