֍:जानें क्या है खास?§ֆ:टाटा सिएरा की लॉन्चिंग ने ऑटो एक्पो में 2025 चार चांद लगा दिए हैं. यह कार पुराने सिएरा मॉडल का नया वर्जन है, जो आईसीई इंजन के साथ आता है. इसका डिजाइन थोड़ा बॉक्स शेप में है, लेकिन इसमें काफी बदलाव भी किए गए हैं.§ֆ:कार में फ्रंट ग्रिल के साथ फ्लश डोर हैंडल्स आते हैं. साथ ही स्लिम एलईडी हेडलाइट्स जैसी खासियतें हैं. इसी के साथ 19 इंच के एलॉय व्हील्स और अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस इसे और भी आकर्षक बना देते हैं. सिएरा का डिजाइन और चमकीला पीला रंग काफी खास दिख रहा है. §֍:ये मिलेंगे फीचर्स§ֆ:टाटा की नई सिएरा में सेंट्रल यूनिट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर दिया है. साथ ही तीसरी स्क्रीन भी है. यह गाड़ी 5 सीटर बॉक्स शेप में है, जिस कारण इसमें आपको काफी अच्छा हेड और लेग स्पेस मिल जाता है. साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, एडीएएस लेवल 2, 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई एडवांस फीचर्स गाड़ी में मौजूद हैं.§֍:कैसा है इंजन?§ֆ:टाटा सिएरा में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 170PS पावर देता है. इसके साथ 2.0 लीटर डीजल इंजल का भी विकल्प होगा. इसमें ऑटोमेटिक और मैन्युअल ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलेंगे. इसके अलावा, ईवी वर्जन में डुअल मोटर और AWD सिस्टम भी होगा.§֍:कितनी है कीमत?§ֆ:टाटा सिएरा की कीमत 10-15 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इसके टॉप वर्जन की कीमत 20 लाख रुपये से ऊपर होगी. इसकी लॉन्चिंग साल क इंत तक हो जाएगी, जिसके बाद लोग इसे खरीद सकेंगे. यह कार कर्व और हैरियर जैसी गाड़ियों की पोजिशन में आएगी. §देश की राजधानी दिल्ली में भआरत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन चल रहा है. यह एक प्रकार से ऑटोमोबाइल के शौकीनों के लिए स्वर्ग जैसी जगह है, जहां दुनियाभर की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने कारों की प्रदर्शनी लगाई है. इस दौरान कई कंपनियों ने नई कारों को लॉन्च भी किया. इनमें टाटा की ओर से सिएरा को लॉन्च किया गया. इसे देखते ही लोगों का ध्यान खींचा चला गया.

