֍:क्या होगा फायदा?§ֆ:इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल से पेट्रोल खरीदने का खर्च कम होगा, जो कि देश हित के बाकी कार्यों में लगाया जाएगा. साथ ही किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा. इसक लिए सरकार ने गन्ने के साथ चावल, मक्का से भी इथेनॉल बनाने को जोर दिया है. जिसके लिए सरकार किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज भी उपलब्ध करा रही है.§֍:IIMR संभल से चल रहा मिशन§ֆ:’इथेनॉल उद्योगों के जलग्रहण क्षेत्र में मक्का उत्पादन में वृद्धि’ नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसकी जिम्मेदारी आईसीएआर के अधीन आने वाले भारतीय मक्का अनुसंधान को दी है. इस प्रोजेक्ट के तहत मक्का उत्पादन को बढ़ाया जाएगा. जिसके चलते किसों कोज्यादा पैदावार देने वाले अच्छी किस्मों के बीज बांटे जा रहे हैं. इस प्रोजेक्ट के तहत खरीफ और रबी सीजन में मिलाकर 1508 एकड़ में मक्का की बुवाई करके किसानों को इसकी खेती बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है. §किसानों का मुनाफा बढ़ाने के लि ए केंद्र सरकार उन्हें अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता बनाने का कार्य कर रही है. इसके लिए देश में पेट्रोल का आयात कम करके इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. देश में इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है. अब तक पेट्रोल में 12 प्रतिशत अथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य पूरा हो गया है. वहीं, 2025 तक इसमे 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है.

