ֆ:उत्पादन संयंत्र का भ्रमण के दौरान कंपनी के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बेलजी को बताया कि वे एक अच्छी उत्पादन तकनीकी लाइओफिलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके जैविक खाद/ जैव उर्वरक’ जैविक कीटनाशी ‘जैविक फफूंदनाशी का निर्माण करते हैं, जोकि गुणवत्ता में बहुत उत्तम होती है। किसान इन उत्पादों का प्रयोग अपने खेत में आसानी से कर सकता है । इन उत्पाद की सेल्फ लाइफ 2 वर्ष तक होती है जो एक सामान्य तापक्रम पर किसान अपने घर में 2 वर्ष तक उत्पादक को रख सकता है।
लाइओफिलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी के प्रयोग से निर्मित उत्पाद का प्रयोग बहुत थोड़ी मात्रा में ही अधिक खेत में किया जाता है। एशिया डॉन बायो केयर के उत्पाद का नैनो डोज प्रयोग करके किसान कम खर्च में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
यह एशिया डॉन-बायोकेयर के उत्पाद प्रकृति एवं मनुष्य के लिए पूर्णतया सुरक्षित है इसमें लाभकारी जीव को कोई क्षति नहीं होती है।
ताराचंद बेल जी एवं प्रदीप सिंह जी ने आपस में चर्चा के दौरान यह निश्चित किया कि हम किसानों को एशिया डॉन बायो केयर के उत्पाद प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। किसान को एशिया डॉन-बायोकेयर उत्पाद प्रयोग करने की विधि एवं सलाह मुफ्त बताएंगे।
§राह फार्मा प्रोड्यूसर कंपनी के अध्यक्ष तराचंद बेलजी ने एशिया डॉन-बायो केयर के बारडोली, सूरत, गुजरात उत्पादन संयंत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को एशिया डॉन-बायो केयर के प्रोडक्ट को खेती में उपयोग करने की सलाह दी।

