§֍:हमलावर को लोगों ने दबोचा §ֆ:इस बीच वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी हमलावर को दबोच लिया. इस छीनाझपटी में गोली जाकर दीवार में जा लगी. भीड़ ने पिस्टल हमलावर के हाथ से छीन ली. पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को कस्टडी में ले लिया.
हमलावर के बारे में खबर है कि उसने एक दिन पहले ही मौके की रेकी की थी और आज इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद अमृतसर के पुलिस कमीश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हमारी पुलिस की सतर्कता की वजह से इस हमले को असफल कर दिया गया.
#WATCH | Harsimrat Kaur Badal- Shiromani Akali Dal MP and wife of Sukhbir Singh Badal arrives at Golden Temple, Amritsar.
— ANI (@ANI) December 4, 2024
Bullets were fired at the Golden Temple in Amritsar where SAD chief Sukhbir Singh Badal was offering 'seva'. pic.twitter.com/2wYCB4u3iY
§֍:हमलावर के खिलाफ एक्शन §ֆ:उन्होंने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों रिशपाल सिंह, जसबीर और परमिंदर की सतर्कता की वजह से अनहोनी टाल दी गई. हमलावर नारायण सिंह जिसका आपराधिक रिकॉर्ड है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. बादल की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे.
सुखबीर बादल आज सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सेवा करने के लिए गोल्डन टेंपल पहुंचे थे. हमले में सुखबीर पूरी तरह सुरक्षित हैं. उनकी पत्नी हरसिमरत कौर मौके पर पहुंची हैं. शिरोमणि अकाली दल ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है.
§֍:कौन है हमलावर?§ֆ:सूत्रों की मानें तो हमलावर की पहचान बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पूर्व सदस्य के तौर पर की गई है. कहा जा रहा है कि वह 1984 में पाकिस्तान गया था और पाकिस्तान से पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की स्मलिंग करता था. हमलावर ने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध पर पर किताब भी लिखी है. वह बुड़ैल जेलब्रेक मामले में भी आरोपी है और पंजाब की जेल में सजा भी काट चुका है.
§पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया. अमृतसर के गोल्डन टेंपल के गेट पर लगातार दूसरे दिन पहरेदारी कर रहे बादल पर फायरिंग की गई. लेकिन वहां मौजूद लोगों की सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.
#WATCH | Punjab: Bullets fired at Golden Temple in Amritsar where SAD leaders, including party chief Sukhbir Singh Badal, were offering 'seva'. The attacker, identified as Narayan Singh Chaura by the Police has been overpowered by the people and caught.
— ANI (@ANI) December 4, 2024
(Video Source: PTC News) pic.twitter.com/b0vscrxIL8

