ֆ:पीटीआई के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा के आईजीपी जुल्फिकार हमीद ने बताया कि धमाके के पीछे आत्मघाती बम का शक है, जिसमें हमीदुल हक को निशाना बनाया गया. हमने हमीदुल हक को छह सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए थे. धमाका जुमा की नमाज के दौरान हुआ. बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. नौशेरा और पेशावर दोनों अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.
§पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में दारुल उलूम हक्कानिया में हुए आत्मघाती धमाके में जेयूआई-एस नेता मौलाना हमीदुल हक हक्कानी सहित कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। धमाका अकोरा खट्टक स्थित मदरसा-ए-हक्कानिया में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ.
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव शाहब अली शाह ने विस्फोट में मदरसे के केयरटेकर और जमीयत उलेमा इस्लाम (सामी समूह) के प्रमुख हमीदुल हक हक्कानी की मौत की पुष्टि की.

