֍:’बीपीएससी हमारे सोनू को लौटा दे’§ֆ:सरकार अगर अड़ी है तो छात्र लोग कौन से पीछे हट गए हैं. हम अपने हक की लड़ाई के लिए यहां है. सरकार कहती है कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ और पटना पर पुलिस ने बेटी पर लाठी चलाया है. ये सही नहीं है. खान सर ने कहा कि हम बीपीएससी से कहना चाहते हैं कि वो हमारे सोनू को लौटा दे. जिन अधिकारियों की वजह से सोनू की मौत हुई है उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए. सौरभ जब हमारे पास पढ़ता था तो उसकी रैंकिंग 20 हजार छात्रों में कभी सौ तो कभी डेढ़ सौ होती थी. वो टॉप रैंकिंग का छात्र था. सोनू री-एग्जाम चाहता था. ये लड़ाई हम सोनू के लिए भी लड़ रहे हैं.
§बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर एक बार फिर बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने पटना में जारी छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचकर छात्रों के साथ खड़े रहने की बात कही. उन्होंने इस दौरान कहा कि हम सब यहां अपना हक मांगने के लिए यहां हैं. उन्होंने इस दौरान कहा कि हम तब तक लड़ेंगे जब तक हम सभी को अपना हक नहीं मिल जाता है. आपको बता दें कि 25 दिसंबर को बीपीएससी के खिलाफ जारी प्रदर्शन शामिल छात्रों पर पुलिस की लाठीचार्ज के बाद ये पहला मौका है जब खान सर छात्रों के साथ एक बार फिर खड़े दिख रहे हैं.

