֍:गणमान्य लोगों की मौजूदगी§ֆ:कथा में व्यास जी ने तप और भक्ति के भेद को भी समझाया। उन्होंने समझाया कि कैसे भक्ति तप से जीत जाती है। हालांकि तप अपने आप में एक अनुपम शक्ति है। उन्होंने बताया कि भक्ति भाग्य बदलने का सर्वोत्तम साधन है। इस दौरान कथा में कुलभूषण कुमार कारगवाल, आयुष शर्मा, अशोक कुमार, सुशांत माचीवाल एवं पंडित राज कुमार शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।§۩:Uploads/NewsImages/21-03-2025/282Z1qqSISxx6XdiRTKS.jpg|§हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित सेक्टर 7 के पंचमुखी हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय ‘श्री राधे पुराण कथा’ का आयोजन हुआ. इस दौरान कथा व्यास गोपाल जी कृष्ण भारद्वाज जी ने बताया कि कथाओं में सांकेतिक रूप से बहुत रहस्य छुपे हुए हैं, जिन्हें सिर्फ सुनकर नहीं अपितु समझ कर हम उन रहस्यों को जान सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी कारण गुरु की आवश्यकता भक्तों को पड़ती है। इन छुपे हुए रहस्यों को कोई भी योग्य गुरु क्षण भर में बता देता है।

