֍:सुप्रीम कोर्ट करेगा कार्रवाई §ֆ:इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस शेखर यादव और कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस कन्नन सहित कई जजों के मामले में यही प्रक्रिया चली थी. अगर आरोप सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ हों, तो इन-हाउस कमेटी का गठन सीधे सीजेआई की पहल पर किया जाता है.§֍:क्या है पूरा मामला?§ֆ:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले की सिफारिश की है. इसके पीछे की वजह है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में आग लगी थी, जिसको बुझाने गई टीम को वहां पर भारी मात्रा में कैश मिला. इसके बाद चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुआई वाले तीन वरिष्ठतम जजों के कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा को वापस उनके मूल हाई कोर्ट यानी इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की है. §सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए प्रक्रिया शुरू की है. सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से इस पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी जा रही है. कानून के जानकारों के मुताबिक, किसी हाई कोर्ट के जज पर कोई कदाचार का आरोप लगे, तो सबसे पहले संबंधित हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से रिपोर्ट मांगी जाती है.

