֍:एसटीएफ और वनविभाग ने ऐसे पकड़े तस्कर§ֆ:एक रिपोर्ट के मुताबिक एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर और हरिद्वार जिले की श्यामपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में इन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. §ֆ:उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले गौतम सिंह और चंदन सिंह के रूप में हुई है जबकि एक अन्य आरोपी हरिद्वार के श्यामपुर का रहने वाला है जिसका नाम जितेंद्र सैनी है. §ֆ:इसी के साथ उन्होंने बताया कि ये आरोपी लंबे समय से हरिद्वार क्षेत्र में वन्यजीव अंगों की तस्करी कर रहे थे जिसका इनपुट एसटीएफ को मिला था. इसके बाद एसटीएफ की टीम ने गोपनीय रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया. ये तस्कर उस वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए जब ये हाथी दांत को किसी बाहर की पार्टी को बेचने के लिए निकले थे. §֍:आरोपियों से की जा रही पूछताछ§ֆ:संदिग्ध तस्करों के पास से बरामद दोनों दांतों का वजन सात किलो था. इससे पहले गौतम सिंह को हत्या के आरोप में और जितेंद्र सैनी को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था. एसटीएफ प्रमुख ने आगे बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने कब और किस जंगल में हाथी का शिकार किया है.§उत्तराखंड में क्राइम रेट अन्य राज्यों से काफी कम है. इसका फायदा उठाते हुए कई लोग शातिर दिमाग लगाकर यहां शिररकत करने पहुंच जाते हैं. बता दें कि उत्तराखंड के हरिद्वार में एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने तस्करों के गिरोह को गिरफ्तार किया है, उन्होंने हाथी दांत के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े जाने के बाद टीम ने पूछताछ में पता लगाया कि ये लोग वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करते थे.

