֍:श्रद्धालुओं के ट्रैफिक से पूरा शहर जाम §ֆ:प्रयागराज शहर में आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोग ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के चलते पर्सनल वाहन से भी आ रहे हैं. जिसकी वजह से शहर में रात में भी जाम लग रहा है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे श्रद्धालुओं के वाहनों से पूरा शहर जाम हो गया है.
§֍:घंटों जाम में फंसे लोग §ֆ:भीड़ के चलते लोग घंटों जाम में फंस जा रहे हैं. जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जाम में सबसे ज्यादा बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आलम यह है कि अगर लोग जाम में फंस जा रहे हैं तो कार और ड्राइवर छोड़कर पैदल ही निकल जा रहे हैं.
संगम में आस्था की पुण्य डुबकी लगाने के लिए मेला क्षेत्र में यात्रियों की भारी भीड़ एकत्रित हो रही है. ये तस्वीर संगम क्षेत्र की है. आप इस तस्वीर में यात्रियों की भीड़ देख सकते हैं.
§प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. इसके चलते बॉर्डर जिले से लोगों को लौटाया जाने लगा है. वहीं, प्रयागराज के संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है.

