֍:राज्य कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री अदल सिंह कंसाना ने इस योजना को लेकर कहा कि अन्नदाताओं की मेहनत से ही समाज मजबूत हो रहा है. फसल ऋण वितरण के लिये 23 हजार करोड़ रूपये का टारगेट रखा गया है. यह राशि किसानों को कृषि कार्यों के लिए दी जाएगी. उन्होंने कहा कि फसल ऋण वितरण के तहत 32 लाख से अधिक किसानों को शून्य फीसदी ब्याज पर यह राशि उपलब्ध कराई जा रही है. §֍:केसीसी पर मिलेगी 3 फीसदी ब्याज दर की छूट§ֆ:मध्य प्रदेश के किसानों का वित्तीय संकट दूर करने के लिए राज्य सरकार की ओर स किसा क्रेडिट कार्ड की योजना भी चलाई जा रही है. जिसमें लाभार्थियों को 3 लाख रुपये तक का लोन पर 3 फीसदी ब्याज दर की छूट मिलेगी. §भारत में किसानों को कई बार खेती में नुकसान के बाद वित्तीय संकटों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कई किसानों ने अपनी जान भी ले ली है. इसी के चलते किसानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के वित्तीय संकट को दूर करने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये लोन पर देने की हामी भरी है. किसानों को मिलने वाले इस लोन पर कोई भी ब्याज दर नहीं है. बता दें कि इस योजना के साथ मप्र में लाखों किसानों को सीएम किसान कल्याण योजना और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत वित्तीय सहायता भी दी जा रही है.

