֍:डीआरएम ने कही ये बात §ֆ:इसके लिए हर स्टेशन पर पर्यवेक्षकों की टीम बनाई गई है. समस्तीपुर में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो 24 घंटे काम कर रहा है. डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर, मोतिहारी, जयनगर और रक्सौल स्टेशन जैसे हर बड़े स्टेशन पर एक वरीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है. छठ पूजा के दिन से जिन स्टेशनों से ट्रेनें खुलेंगी, वहां मेडिकल टीम के साथ ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर बनाया जा रहा है.§֍:§ֆ:ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की सूचना बड़ी स्क्रीन पर प्रसारित की जाएगी. यात्रियों की सुविधा के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही सस्ते दरों पर जनता खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा. डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने आगे बताया, छठ पूजा के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी, बिहार पुलिस और स्काउट एंड गाइड की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा यात्रियों की मदद के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ भी मौजूद रहेगा. §दिवाली के त्योहारों के बाद अब छठ पूजा नजदीक है. इसी के चलते बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल में विशेष तैयारियां शुरु हो गई हैं, महत्वपूर्ण स्टेशनों को बहुत सुंदरता से सजाया गया है और बड़े-बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं. इसके साथ ही यात्रियों को सस्ती दरों पर भोजन (जनता खाना) भी उपलब्ध कराया जाएगा और दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी होगी. छठ पूजा के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए, समस्तीपुर मंडल ने कुल 75 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है, जो दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, अमृतसर और मुंबई जैसे स्थानों के लिए चलेंगी.

