ֆ:
नारद राय लंबे समय से समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे हैं. समाजवादी पार्टी के पीडीए के नारे के बीच उनको कोई खास तवज्जो ने मिलने के कारण वो अब सपा छोड़ने का मन बना चुके हैं. सूत्रों की माने तो आज भी बलिया में आयोजित हुई समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की सभा में अखिलेश यादव ने मंच से नारद राय को खास तवज्जो नहीं दी, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया.
§समाजवादी पार्टी के कई कद्दावर नेता पिछले तीन महीनों में पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. अब पूर्वांचल के बड़े भूमिहार नेता और पूर्व मंत्री नारद राय भी अब सपा छोड़कर बीजेपी के साथ जाने वाले हैं. सूत्रों की माने तो नारद राय 29 तारीख को अमित शाह के साथ बलिया में मंच साझा करते हुए बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं.

