ֆ:खबरों की मानें तो चौधरी बिजेंद्र सिंह को मायावती बिजनौर लोकसभा से चुनाव मैदान में उतारेंगी. ऐसा करके मायावती बीजेपी और आरएलडी की टेंशन बढ़ाएंगी. आखिरकार हमारी खबर सटीक निकली और बसपा सुप्रीमो ने चौधरी बिजेंद्र सिंह का नाम ही फाइनल कर दिया.
§ֆ:बसपा सुप्रीमो मायावती राजनीति की मंझी हुई खिलाड़ी मानी जाती हैं. बिजनौर लोकसभा सीट पर मायावती ने जाट कार्ड खेलकर सबको चौंका दिया है. चौधरी बिजेंद्र सिंह को बिजनौर से प्रत्याशी बनाकर बसपा सुप्रीमो ने मुस्लिम, दलित और पिछड़ों का समीकरण बनाने का प्रयास किया है.
सबसे बड़ी बात ये है कि जयंत चौधरी ने गुर्जर चंदन चौहान को प्रत्याशी बनाकर जो समीकरण बनाया था मायावती ने जाट कार्ड खेलकर उस समीकरण में सेंध लगाने की कोशिश की. बसपा के इस कदम से जयंत चौधरी भी टेंशन में आ गए हैं और बीजेपी भी, क्योंकि यहां आरएलडी और बीजेपी ने चंदन चौहान को प्रत्याशी बनाया है और मायावती ने जयंत के चंदन की घेराबंदी शुरू कर दी है.
§Lok Sabha Election 2024: पश्चिमी यूपी में बसपा सुप्रीमो ने आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी को चुनौती दे डाली है. जिस सीट से मायावती पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंची उस सीट से जाट प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है. हाथी की इस नई चाल ने पश्चिमी यूपी का सियासी तापमान बढ़ा दिया है. दो दिन पहले ही लोकदल छोड़कर आए चौधरी बिजेंद्र सिंह को बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर मायावती ने नए समीकरण बनाने के संकेत दे दिए हैं.

