֍:सोयाबीन किसानों को मिलेगा मुनाफा§ֆ:कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव मिला है, जिसके बाद सोयाबीन खरीदी की अनुमति दे दी गई है. बीते दिन मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट में सोयाबीन खरीदी का प्रस्ताव पास होकर राज्य सरकार का अनुरोध केंद्र सरकार को मिला है, जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए अनुमति दी गई है. इससे सोयाबीन किसानों को अधिकल मुनाफा मिल सकेगा.§֍:इन तारीखों में होगी खरीदी§ֆ:खरीफ सीजन 2024-25 के लिए धान और मिलेट्स की खरीद के लिए तारीखें जारी की गई हैं. इसमें किसानों के लिए रजिस्डट्रेशन प्रक्रीया 19 सितंबर से शुरु हो जाएग, जो कि 4 अक्टूबर तक चलेगी. इसी के साथ किसानों को MSP पर फसल बेचने में भी मदद मिलेगी. इसके लिए सरकार की ओर से पूरी व्यवस्था की जा रही है. 8 सितंबर को केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में सोयाबीन उपज की सरकारी खरीद की मंजूरी दे चुकी है. तीनों राज्यों में सोयाबीन खरीद के लिए 2 सहकारी एजेंसियों NAFED और NCCF को जिम्मेदारी सौपी गई है. §֍:§केंद्र सरकार ने सोयबीन फसल की खरीद एमएसपी पर करने को मंजूरी दे दी है. इसको लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश के किसानों को सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी की अनुमति मिल गई है. इससे पहले केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में सोयाबीन उपज की सरकारी खरीद की मंजूरी दी थी. खरीफ सीजन 2024-25 में सोयाबीन पर 292 रुपये एमएसपी में बढ़त की है.

