ֆ:उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़,बिहार, उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तीन जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।§दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच गया है। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश में पांच लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं।

