֍:
डबल रोल निभा रहे विजय
§ֆ:साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अपनी नई फिल्म में डबल रोल यानी पिता और बेटे के किरदार निभा रहे हैं. अब तक फिल्म की चर्चा एडवांस बुकिंग को लेकर हो रही थी. लेकिन अब सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है. कुछ तस्वीरों में सिनेमाघरों के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिल रही है. जबकि अन्य ट्वीट में यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर मूवी ऑफ द ईयर भी लिखा है. इसके अलावा एक यूजर ने फिल्म का एक सीन शेयर किया है, जिसमें थललीपति विजय को देखा जा सकता है. वहीं एक यूजर ने ऑडियंस का रिव्यू वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और ब्लॉकबस्टर कहते दिख रहे हैं. §֍:कमल हसन को पीछे छोड़ा§ֆ:सुपरस्टार थलापति विजय ने टॉलीवुड में इतनी जल्दी अपनी पहचान बना ली है, कि उन्होंने एडवांस बुकिंग के मामले में कमल हासन की इंडियन 2 को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ 11.20 करोड़ की कमाई अपने नाम की है. फिल्म की बात करें तो गोट को वेंकट प्रभु ने डायरेक्ट किया है, जिसका बजट 300 से 400 करोड़ का है. इस फिल्म में विजय तलपती के अलावा, मीनाक्षी चौधरी, मालविका शर्मा, प्रशांत, राघव लॉरेंस अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. जबकि एक्टर शिवकार्तिकेयन का फिल्म में कैमियो है. §टॉलीवुड में कई एक्टर हैं, जिनकी फिल्में केवल उनके चेहरे ही ही चल पड़ती हैं. इनमें से एक थलापति विजय की फिल्में भी हैं. हाल ही में आई उनकी फिल्में लीओ, मास्टर, बीस्ट ने काफी तेजी से टॉलीवुड में अपनी जगह बना ली थी. उनकी फिल्में साउथ के साथ-साथ पूरी दुनिया में चलती हैं. इसी के चलते उनकी एक नई मूवी ‘गोट: द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ आज सुबह चार बजे ही रिलीज हो गई. इसको लेकर लोगों ने सेनिमागरों में फर्स्ट शो की टिकटें एडवांस में बुक करा रखी थीं.

