֍:फाइनल से बाहर हुई अफगानिस्तान §ֆ:साउथ अफ्रीका ने अफगानिसतान के खिलाफ महज 8.5 ओवर्स में 60 रन बनाकर 29 जून को बारबडोस में होने वाले फाइनल की सीट भी बुक कर ली. अब साउथ अफ्रीका का फाइनल में मुकाबला भारत या इंग्लैंड के बीच आज (27 जून) होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. खास बात यह रही कि साउथ अफ्रीका पहली बार किसी किसी भी तरह के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. जो अपने आप में प्रोटीज टीम के लिए किसी सपने से कम नहीं हैं.
§֍:महज 56 रनों पर ऑलआउट आफगान टीम §ֆ:यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में हुआ. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उसका यह फैसला बैकफायर कर गया.अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में महज 56 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह अफगानिस्तान का टी20 इतिहास में सबसे कम स्कोर भी रहा.
§T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच आज (27 जून) खेला गया. जिसे साउथ अफ्रीकी टीम ने 9 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. वहीं साउथ अफ्रीका ने पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बनाई.

