֍:4 जून का करें इंतजार: सोनिया गांधी §ֆ:इससे पहले राहुल गांधी ने भी एग्जिट पोल के सवाल पर जवाब दिया था, जिसकी चर्चा हो रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जब एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘यह एग्जिट पोल नहीं है. यह उनका फैंटेसी पोल है.’ जब उनसे इंडिया गठबंधन की सीटों की संख्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है? 295.’
§֍:सिद्धू मूसेवाला का गाना है 295§ֆ:दरअसल 295 एक गाने का नाम है. जिसे कि मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने गाया था. साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस सदस्य थे और 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था. लेकिन उन्हें हार मिली.
§देश भर में 18वीं लोकसभा के चुनाव पूरे हो चुके हैं और इसको लेकर एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं. चुनाव नतीजों से पहले आए एग्टिज पोल पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से सवाल किया गया, तो उन्होंने 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार करने को कहा. सोनिया ने कहा कि बस आप इंतजार करें और देखें. बता दें कि सोनिया गांधी ने करुणानिधि की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली में डीएमके ऑफिस पहुंची थीं. यहीं पर उनसे एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत दिए जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपना जवाब दिया.

