Sonia Gandhi Attack BJP: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार (6 अप्रैल 2024) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने महंगाई और बेरोजारी के अलावा कुछ नहीं दिया है. इस सरकार ने आम लोगों पर अत्याचार किया है. यह देश सिर्फ चंद लोगों की जागीर नहीं है. यह देश हम सबका है. हमारे महान पूर्वजों ने कठिन संघर्ष के बदौलत स्वाधीनता दिलाई. अन्याय के खिलाफ हम लोग लड़ते रहेंगे.

