֍:एक मंच पर दिलजीत- हानिया §ֆ:वीडियो में दिलजीत (Diljit) कह रहे हैं कि सुपरस्टार आई हो और नीचे खड़ी नाचती जाए. इसके बाद उनके जिद करने पर हानिया स्टेज आ गई और उसने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) द्वारा इतना सम्मान देने पर शुक्रिया अदा किया है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई उनके इस व्यवहार की सराहना कर रहा है.
§֍:दिल्ली आएंगे दिलजीत §ֆ:(Diljit Dosanjh) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपने शो को लेकर चर्चा में हैं. जल्द ही वह देश की राजधानी दिल्ली में परफॉर्म करने जा रहे है और इस शो को लेकर उनके फैंस भी बहुत उत्साहित हैं. इसके अलावा वह कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी कर रहे हैं. उनकी फिल्म जसवंत सिंह खालड़ा भी जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है.§दिलजीत दोसांझ के गाने और उनकी कला के दिवाने सिर्फ भारत में नहीं दुनियाभर में हैं. इन दिनों दोसांझ का लंदन में आयोजित हुआ कॉन्सर्ट खूब सुर्खियां बटौर रहा है. हाल ही में दिलजीत दोसांझ लंदन में एक कॉन्सर्ट का हिस्सा बने. उन्होंने यहां स्टेज पर जोरदार परफॉर्मेंस दिया. इस दौरान पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर (Hania Aamir) भी इस शो के दौरान मौजूद थी. दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने जब हनिया को अपने शो में देखा तो उन्होंने हनिया को स्टेज पर बुलाया.

