֍:हिमाचल में जारी है बर्फबारी§ֆ:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार से बर्फबारी और बारिश लगातार बुधार सुब तक जारी रही. बर्फबारी से राज्य के मनाली के साथ कुल्लू-लेह समेत 220 सड़क मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हो गई है. बर्फबारी-बारिश से ठंड में इजाफा हुई है. मंगलवार रात अटल टनल के नॉर्थ और चंद्राघाटी में बर्फीला तूफान भी चला. कुल्लू-लाहौल में करीब 150 सड़कें बंद हो गई. चंबा जिले में 200 ट्रांसफार्मर और 71 सड़कें बंद हैं. §֍:जानें कैसा है तापमान? §ֆ:
वहीं, नारकंडा में हिमपात के कारण एनएच पांच बुधवार दोपहर तक अवरुद्ध रहा. बारिश व बर्फबारी सेब के अलावा गेहूं, लहसुन, प्याज, सरसों आदि फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है. बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 10.0, मनाली-भरमौर में 4.7, डलहौजी में 4.0, कल्पा में 2.5, ताबो में 4.9, ऊना में 24.0, कांगड़ा में 18.0, मंडी में 18.4, बिलासपुर में 20.9 और नाहन में 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
§֍:§हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, मनाली और डलहौजी के साथ कई इलाकों में तेज बर्फबारी और बारिश हुई है. हिमाचल में तीन एनएच के साथ 220 सड़कें बंद हो गई हैं. मंगलवार रात से सुबह तक शिमला और कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है. कई जगाहों में बिजली गुल हो गई और पानी भी घरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया. राज्य में स्थित मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने की आशंका है. इस दौरान मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा.

