֍:जानें कैसा है दिल्ली का मौसम?§ֆ:मौसम विभाग ने दिल्ली के तापमान में सोमवार से गिरावट होने की आशंका जताई है. इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी. साथ ही सुबह-शाम हल्का कोहरा छाय रहने के आसार हैं. बताया जा रहा है कि अब ठंडी हवाएं भी लोगों को सर्दियों की याद दिलाएंगी. साथ ही स्मॉग की परत भी छाई रहेगी. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.§֍:इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट§ֆ:मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आज कई जिलों में घना कोहरा छाय रहने की आशंका है. इसी के साथ बिहार के जिलों में सर्दी बढ़ रही है और सुबह-शाम कोहरा छा रहा है. वहीं. यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.§֍:कश्मीर में बर्फबारी§ֆ:कश्मीर की बात करें तो यहां सबसे पहले बर्फबारी शुरु हुई. जिसके बाद लगातार ये आलम जारी है. इस दौरान कुपवाड़ा के माचिल और कर्णा के साथ ही बांदीपोरा के तुलैल में भी मध्यम बर्फबारी देखने को मिली है. मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 30 नवंबर की रात से 1 दिसंबर की सुबह तक हल्की बर्फबारी हो सकती है.§֍:इन राज्यों में बारिश की आशंका§ֆ:मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज भारी बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 26 नवंबर को भी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. 27 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, यनम और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. §भारत के लगभग सभी राज्यों में सर्दियां शुरु हो गई हैं. दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, बिहार और राजस्थान जैसे कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. इसी के साथ कई राज्यों में कोहरे और धुंध का कहर जारी है और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरता जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस साल पिछले साल की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ने की आशंका है. साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है.

