֍:
अधिकारियों ने कही ये बात
§ֆ:अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर के ऊंचे इलाकों में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई. पीर की गली में भारी बर्फबारी के बाद मुगल रोड यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.§֍:बढ़ सकती है बर्फबारी§ֆ:अधिकारियों ने आगे बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग इलाके में अफरवाट और कुपवाड़ा जिले के साधना टॉप में हल्की बर्फबारी हुई. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में कश्मीर घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में और ज्यादा बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं. §जम्मू-कश्मीर में सोमवार से ही मौसम बदल गया है. राज्य के गुलमर्ग के उंचे इलाकों में बर्फबारी शुरु हो गई है. वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश देखने मिल रही है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कश्मीर घाटी में और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है.

