ֆ:समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में पहले ही चार साल की सजा सुनाई जा चुकी है। हालांकि इलाहाबाद उच्च ने सजा पर रोक लगाई है, किन्तु जुलाई में जब अदालतें खुलेगी, तब मामले की सुनवाई होगी। अगर अदालत उनकी सजा बरकरार रखती है, तो वे अपनी संसद सदस्यता खो देंगे।
आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के खिलाफ भी चार आपराधिक मामले लंबित हैं ।जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ एनआरएचएम घोटाले से संबंधित 25 मामले दर्ज हैं, जो उस समय हुआ था जब मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं। सुल्तानपुर से सांसद रामभुआल निषाद आठ मामलों में आरोपी हैं, जिनमें से एक गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है। इसी तरह, चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं।
§2024 के लोकसभा चुनाव में विजयी इंडिया गठबंधन के छह सांसद कई आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें दो साल से ज्यादा की जेल हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो उनकी संसदीय सीट खतरे में पड़ सकती है।

