§֍:अफवाहों पर न दें ध्यान- सीएम योगी§ֆ:"जो जिस घाट के समीप है, वहीं करे स्नान, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें": मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की श्रद्धालुओं से अपील, यूपी सरकार ने जारी किया वीडियो #Mahakumbh pic.twitter.com/IWPrhjgX3M
— NDTV India (@ndtvindia) January 29, 2025
§ֆ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवा पर ध्यान न दें. प्रशासन के निर्देशों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. सीएम योगी ने कहा कि जो भी श्रद्धालु मां गंगा के जिस घाट के पास है, वहीं स्नान करें. संगम की ओर जाने का प्रयास न करें. उन्होंने कहा कि स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं.§֍:दिल्ली से आए श्रद्धालु ने कही ये बात§ֆ:महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025
माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें।
आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह…
§ֆ:दिल्ली से संगम स्नान के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु का कहना है कि वे एक महीने के लिए प्रयागराज में रूके हैं. वे हर दिन स्नान कर रहे हैं. मौनी अमावस्या के मौके पर उन्होंने संगम में पूरी 108 डुबकी लगाई. प्रशासन की ओर से बहुत अच्छी तरह से मदद मिल रही है. किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है. पुलिस वाले भी बुजुर्गों की मदद कर रहे हैं.§प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंच रहे हैं. भगदड़ की स्थिति के बाद अब हालात स्थिर हो गए हैं. अब श्रद्धालु एक बार फिर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. साध-संतों का स्नान भी परंपरा के मुताबिक होगा. इस बात को सीएम योगी ने संतों से बातचीत के बाद कही.#WATCH प्रयागराज (उत्तर प्रदेश): 'मौनी अमावस्या' के अवसर पर त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/816lYNeaD8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2025

