• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

पाकिस्तान पर चुप्पी, सेना पर सवाल! चिदंबरम के बयान से भड़की बीजेपी, पूछा– ISI पर ज्यादा भरोसा?

Fiza by Fiza
July 28, 2025
in कृषि समाचार
0
पाकिस्तान पर चुप्पी, सेना पर सवाल! चिदंबरम के बयान से भड़की बीजेपी, पूछा– ISI पर ज्यादा भरोसा?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए गए बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। बीजेपी ने उनके बयान को देश की सुरक्षा एजेंसियों का अपमान बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने चिदंबरम पर पाकिस्तान का बचाव करने और सेना पर शक जताने का आरोप लगाया है।

शोभा करंदलाजे ने पलटवार करते हुए कहा, “चिदंबरम बार-बार पाकिस्तान के प्रति नरम रुख क्यों दिखाते हैं? क्या उन्हें हमारी बहादुर सेना पर विश्वास नहीं है? क्या कांग्रेस की राजनीति अब राष्ट्रीय सुरक्षा से भी ऊपर हो गई है?” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस बार-बार सुरक्षा बलों के परिश्रम को कम करके क्यों आंकती है।

बीजेपी ने चिदंबरम पर यह भी आरोप लगाया कि वह आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर भी सरकार की आलोचना के नाम पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। करंदलाजे ने कहा, “कांग्रेस के डीएनए में शायद यह बैठ गया है कि भारत पर हमेशा शक करो और पाकिस्तान को बख्श दो।”

दरअसल, एक मीडिया इंटरव्यू में चिदंबरम ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा था कि सरकार ने हमले के बाद सही जानकारी नहीं दी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या हमलावर वाकई पाकिस्तान से आए थे या वे देश के भीतर के ‘होमग्रोन’ आतंकी थे। चिदंबरम ने यह भी कहा कि सरकार इस पूरे ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी को छिपा रही है।

उन्होंने पूछा, “हमलावर कहां हैं? उनकी पहचान क्यों नहीं हो पाई? क्या सरकार ने पहलगाम जैसे हमले को दोहराने से रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए?” चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और संसद में सीधी बहस की मांग की।

इस बीच संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोमवार से लोकसभा में और मंगलवार से राज्यसभा में 16-16 घंटे की चर्चा तय की गई है। लेकिन जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने जोरदार हंगामा करते हुए प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की।

अब देखना होगा कि आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच ये सियासी खींचतान किस दिशा में जाती है और क्या इस बहस से देश को कोई स्पष्ट जवाब मिल पाएगा या नहीं।

Previous Post

सीईटीए समझौते से भारत के समुद्री उत्पादों के निर्यात को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा

Next Post

अब नहीं होगी हरे चारे की किल्लत! ‘J-1006’ मक्का की खेती से बढ़ेगा दूध उत्पादन, कमाई भी होगी दोगुनी

Next Post
अब नहीं होगी हरे चारे की किल्लत! ‘J-1006’ मक्का की खेती से बढ़ेगा दूध उत्पादन, कमाई भी होगी दोगुनी

अब नहीं होगी हरे चारे की किल्लत! ‘J-1006’ मक्का की खेती से बढ़ेगा दूध उत्पादन, कमाई भी होगी दोगुनी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.