֍:झींगा पालन को बढ़ावा§ֆ:मत्स्य पालन मंत्री ने अधिकारियों को फिश-फीड उत्पादन के लिए नए प्लांट लगाने और किसानों को झींगा पालन की ओर प्रोत्साहित करने को कहा. इसी के साथ मंत्री ने अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि वे अन्य विभागों के साथ मिलकर एक व्यापक योजना बनाएंगे. उन्होंने विभाग के अधिकारियों को किसानों को झींगा पालन के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी देने के लिए कहा.§֍:बजट तैयार करने के लिए बनाएं योजना- मत्स्य पालन मंत्री§ֆ:श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को मछली पालकों के डेटा को डिजिटलीकरण करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा. साथ ही वार्षिक बजट की तैयारी के लिए योजनाएं तैयार करने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में नवाचार और किसान-हित योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है. §हरियाणी के मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने राज्य के भविष्य में मत्स्य पालन पर भी विशेष फ़ोकस और झींगा पालन को भी बढ़ावा देने को लेकर बात रखी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विभागीय योजनाओं का लाभ मछली पालकों तक प्रभावी रूप से पहुंचे, जिससे उनकी आय बढ़ सके.

