֍:शुक्रवार से शुरु हुई हड़ताल§ֆ:श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 12 किलोमीटर ट्रैक के साथ ताराकोटे मार्ग से सांजी छत के बीच 250 करोड़ रुपये की यात्रा रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की योजना की घोषणा के बाद दुकानदारों ने, खच्चर और पालकी मालिकों की तीन दिवसीय हड़ताल शुक्रवार को शुरू कर दी थी. इसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पारंपरिक ट्रेक रूट पर शांतिपूर्ण रैली निकाली और प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने या परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी परिवारों के उचित पुनर्वास की मांग की.§ֆ:ट्रेक मार्ग पर अधिकांश निजी दुकानें तीसरे दिन भी बंद रहीं, जबकि खच्चर और पालकी मालिकों ने तीर्थयात्रियों को सेवा प्रदान नहीं की, जिससे कई भक्तों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.§֍:बोर्ड के सीईओ ने कही ये बात§ֆ:श्राइन बोर्ड की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित और तेज यात्रा की सुविधा के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित रोपवे परियोजना के कार्यान्वयन की घोषणा की. श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा, ‘रोपवे परियोजना एक गेम चेंजर होगी, खासकर उन तीर्थयात्रियों के लिए, जिन्हें मंदिर तक यात्रा करना चुनौतीपूर्ण लगता है.’ §जम्मू-कश्मीर क रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ीयों के ऊपर वैष्णो देवी मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ सैंडकों दुकानदारों और मजदूरों ने हड़ताल शुरु कर दी. इसके तीसरे दिन रविवार को रैली भी निकाली गई. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. प्रदर्शनकारियों ने श्राइन बोर्ड और रोपवे परियोजना के खिलाफ नारे लगाए, जिससे उनका मानना है कि इससे वे बेरोजगार हो जाएंगे.

