֍:कृषि मंत्री शिवराज का एक्शन §ֆ: शिवराज ने कृषि अधिकारियों की बैठक बुलाई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री चौहान ने एमपी भवन में विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ पहली अनौपचारिक बैठक की है। अधिकारियों को विभागों के प्रमुख विषयों पर सामान्य जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
§֍:ये अधिकारी रहे शामिल§ֆ:केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अधिकारियों के साथ की गई पहली अनौपचारिक बैठक में कृषि मंत्रालय के सचिव मनोज आहूजा, ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेंद्र सिंह, भूमि संसाधन विभाग के सचिव मनोज जोशी और कृषि मंत्रालय के उपसचिव तेजस्वी नायक शामिल थे।
§֍:शिवराज के पास शासन का व्यापक अनुभव§ֆ:मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज का शासन में व्यापक अनुभव और ग्रामीण आबादी के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में चौहान की नियुक्ति से कृषि क्षेत्र और कृषक समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने में सरकार के प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
§मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज को देश का नया कृषि मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही शिवराज को किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय भी सौंपा गया है। इस बीच मंत्रालय का प्रभार मिलने के कुछ समय बाद ही शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में आ गए हैं।

