• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

शिवराज सिंह चौहान का संसद में बड़ा ऐलान: किरायेदार किसानों को भी मिलेंगे सरकारी योजनाओं के लाभ,

Fiza by Fiza
July 29, 2025
in कृषि समाचार
0
शिवराज सिंह चौहान का संसद में बड़ा ऐलान: किरायेदार किसानों को भी मिलेंगे सरकारी योजनाओं के लाभ,
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को संसद में किसानों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। अब किरायेदार यानी टेनेंट किसानों को भी सरकारी योजनाओं के दायरे में लाया जा रहा है।

शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कहा कि बीते वर्षों में कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। कृषि बजट को 27 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1.27 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिला है।

रिकॉर्ड एमएसपी और खरीदी का दावा

कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों को उत्पादन लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) तय किया है। उन्होंने दावा किया कि MSP पर अब तक की सबसे ज्यादा फसल खरीदी की गई है। दलहन और तिलहन की फसलों के लिए PM-आशा योजना भी लागू की गई है।

किरायेदार किसानों को भी मिलेगा लाभ

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब केंद्र सरकार का प्रयास है कि किराए पर खेती करने वाले किसानों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने बताया कि पहले की फसल बीमा योजना किसानों के हित में नहीं थी, लेकिन अब उसमें कई सुधार किए गए हैं।

फसल बीमा में देरी पर मिलेगा ब्याज

उन्होंने यह भी कहा कि यदि बीमा कंपनियां फसल नुकसान के दावे (क्लेम) का भुगतान तय समय यानी 21 दिनों के भीतर नहीं करती हैं, तो उन्हें 12% ब्याज सहित भुगतान करना होगा। इसके अलावा, फसल नुकसान का डिजिटल आंकलन किया जाएगा जिससे नुकसान की सटीक भरपाई सुनिश्चित हो सके।

केंद्र का हिस्सा देना होगा तय

अक्सर राज्य सरकारें बीमा प्रीमियम में अपना हिस्सा नहीं देती हैं, जिससे किसानों को दिक्कत होती है। इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि अब चाहे राज्य सरकारें अपना हिस्सा दें या नहीं, केंद्र सरकार अपना हिस्सा अनिवार्य रूप से देगी, ताकि किसानों को नुकसान न हो।

किसानों को और क्या-क्या मिला:

  • PM-KISAN योजना: 10 करोड़ किसानों को सीधे लाभ।

  • फसल बीमा योजना (PMFBY): अब तक 1.83 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में।

  • उर्वरक सब्सिडी: लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की राहत।

  • किसान क्रेडिट कार्ड: किसानों को सस्ते ब्याज पर ऋण की सुविधा।

Previous Post

एमएसएमई के लिए क्रांतिकारी बदलाव: नया डिजिटल क्रेडिट असेसमेंट मॉडल करेगा लोन प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी

Next Post

कर्नाटक में मक्का की बंपर बुआई, लेकिन खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, केंद्र-राज्य के बीच खींचतान से बढ़ी चिंता

Next Post
कर्नाटक में मक्का की बंपर बुआई, लेकिन खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान,  केंद्र-राज्य के बीच खींचतान से बढ़ी चिंता

कर्नाटक में मक्का की बंपर बुआई, लेकिन खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, केंद्र-राज्य के बीच खींचतान से बढ़ी चिंता

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.