हम धरती को मां मानकर पूजते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने धरती तथा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया है।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 19, 2024
– माननीय श्री @ChouhanShivraj जी pic.twitter.com/CISIyJaig3
§ֆ:उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसान अपने खेत के एक हिस्से पर प्राकृतिक खेती करें. शुरुआती दो सालों में जब वे प्राकृतिक खेती करेंगे तो पैदावार कम होगी इसके लिए सरकार उन्हें सब्सिडी देगी.चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती से उगाए हुए अनाजों, फलों और सब्जियों की बिक्री से किसानों को डेढ़ गुना ज्यादा दाम मिलेंगे.
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अध्ययन के लिए देश के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रयोगशालाएं स्थापित किया जाएंगी.
§ֆ:
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने प्राकृतिक खेती का संकल्प लिया है। हम इस संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 19, 2024
– माननीय श्री @ChouhanShivraj जी pic.twitter.com/QhOegMOFs4
§֍:प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों में हो जागरुकता
§ֆ:
जो किसान प्राकृतिक खेती करना शुरू करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए 3 साल तक कुछ पैसा सीधे उनके खाते में डालेंगे।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 19, 2024
– माननीय श्री @ChouhanShivraj जी pic.twitter.com/JDM8b2Ht4B
§ֆ:कृषि मंत्री ने कहा कि देश के एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि वे देश के हर कोने में जाकर इसका प्रचार कर सकें.
§केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से आह्वन करते हुए शुक्रवार को कहा कि वे अपने खेत के एक हिस्से पर प्राकृतिक खेती करें और शुरुआती दो सालों के लिए सरकार उन्हें सब्सिडी देगी.
चौहान ने राजधानी लखनऊ में ‘‘प्राकृतिक खेती के विज्ञान पर क्षेत्रीय परामर्श कार्यक्रम’’ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के ‘‘धरती मां को रसायनों से बचाने’’ के सपने को पूरा करते हुए हम पूरी कोशिश करेंगे कि आने वाले समय में किसान रसायन मुक्त खेती की तरफ बढ़ें ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ्य रहे.

