§ֆ:
आज नई दिल्ली में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) June 11, 2024
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण विकास के लिए क्रांतिकारी काम हुए हैं। विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय… pic.twitter.com/0wyYchzv6L
§֍:किसानों की समस्याओं का रखा जाए खास ख्याल §ֆ:शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि देश में कृषि उत्पादन व उत्पादकता बढ़ने चाहिए। साथ ही हम अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के अलावा दुनिया के अन्य देशों को भी जरूरत अनुसार गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद निर्यात कर सकें, ऐसी ठोस कार्ययोजना पर अमल करना चाहिए। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागवार योजनाओं की प्रस्तुतियां दी।
§֍:बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद §ֆ:
"है अपना हिंदुस्तान कहाँ वह बसा हमारे गावों में"
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) June 11, 2024
ग्रामीण विकास यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्राथमिकता है। पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण विकास के लिए एक नहीं अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ अतिरिक्त आवास के… pic.twitter.com/8kNsvZovjI
§ֆ:बैठक में कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, भागीरथ चौधरी और कृषि सचिव मनोज अहूजा व कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) के सचिव एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक भी उपस्थित थे।§केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यभार संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 दिनों के एक्शन प्लान को पूरा करने में जुट गए हैं। 100 दिनों की कृषि कार्ययोजना के संबंध में शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि वे अपना पूरा फोकस किसानोन्मुखी कार्यों पर करें ताकि देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना के मुताबिक तेजी से काम किया जा सकें।

