ֆ:संदीप थापर के साथ गनमैन के तौर पर तैनात एएसआई सुखवंत सिंह के अनुसार जैसे ही वह और संदीप सिविल अस्पताल से बाहर निकले, तो हमलावरों ने अपना दोपहिया वाहन रोक लिया. एक संदिग्ध ने ASI सुखदेव सिंह की सर्विस रिवॉल्वर छीनने के इरादे से उन्हें धक्का देकर भगा दिया, जबकि अन्य ने संदीप थापर पर बार-बार हमला किया और उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. पुलिस ने धारा 109, 3(5), 115 (2), 304 के तहत मामला दर्ज किया है.§शिवसेना (पंजाब) के नेता संदीप थापर उर्फ गोरा पर निहंग बनकर आए हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला किया था. पुलिस ने हमलावरों को फतेहगढ़ साहिब से अरेस्ट कर लिया है.

