֍:जॉय ने कहा हम चुनाव जीत सकते हैं!§ֆ:सजीब वाजेद जॉय ने चुनाव और हालात को देखते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि अवामी लीग चुनाव में हिस्सा लेगी और जीतेगी. उन्होंने शुक्रीया करते हुए कहा कि मैं इतने कम समय में अपनी मां की जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार हूं.§֍:भारत की सीमा असुरक्षित§ֆ:विवादों के बाद देश में हो रहे दंगों के चलते उन्होंने कहा कि अगर अवामी लीग सत्ता में नहीं है, तो भारत की सीमा सुरक्षित नहीं होगी. अगर बीएनपी और जमात का गठबंधन है तो यह भारत के लिए अच्छा नहीं हो सकता. जॉय ने भारत से बांग्लादेश पर जल्द ही चुनाव कराने के लिए दबाव डालने का अनुरोध किया.§बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को विवादों में घेर लिया है. इसी दौरान अब उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय ने राजनीती में उतरने का ऐलान कर दिया है. उनकी मां शेख हसीना ने 5 अगस्त को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया और भारत आ गई. इसके बाद से ही बांग्लादेश में उनके पार्टी के कई नेता मारे गए. एक रिपोर्ट के अनुसार जॉय राजनीती में नहीं आना चचाहते थे, लेकिन परिस्थियों ने उन्हें इसमें लाया है. जिसके बाद से ही मीडीया में उनके बयान काफी वायरल हो रहे हैं. इसमें वे कहते हैं कि ‘मेरी मां मौजूदा कार्यकाल के बाद राजनीति से संन्यास ले लेतीं. मेरी कभी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं रही और मैं अमेरिका में बस गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों के बांग्लादेश के घटनाक्रम से पता चलता है कि नेतृत्व शून्य है. मुझे पार्टी की खातिर सक्रिय होना पड़ा और अब मैं सबसे आगे खड़ा हूं.’

