֍:जानें क्या हैं मंडी भाव?§ֆ:गेहूं का व्यापार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि बाजार में इस सीजन अधिक दाम रहेंगे. महाराष्ट्र के बारीमती में कल्याण सोना गेहूं वैराइटी का दाम 2500-2911 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है. इसी के चलते सोलापुर मंडी में शरबती गेहूं का दाम 2670-3955, पुणे मंडी में 4600-5400, नागपुर में 3200-3300 और हिंगोली मंडी में 2850-3400 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव चल रहे हैं. भाव में तेजी आने का कारण पुराने स्टॉक का खत्म होना और डिमांड अधिक होना बताया जा रहा है. §֍:इन दामों पर होगी खरीद§ֆ:मध्य प्रदेश की मंडियों में शरबती गेहूं का औसत भाव 3050-3200 रुपये प्रति क्विंटल तक देखा जा रहा है. आमतौर पर इस दौरान भाव में गिरावट होती है. लेकिन, दाम अब बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल रखा है. वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने प्रति क्विंटल पर 175 रुपये का बोनस देने का ऐलान भी किया है. §मध्य प्रदेश में शरबती गेहूं अपने टेस्ट के लिए दुनिया भर के कई देशों में मशहूर है. इसकी डिमांड अधिक रहने से दाम हमेशा बढ़ोतरी की दिशा में ही देखे जाते हैं. मंडियों में भी अब गेहूं की आवक शुरु होने वाली है. इससे पहले ही गेहूं के भाव में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जा रही है. ऐसे में किसानों को थोक मंडियों में अधिक दाम मिलने की पूरी आशंका हैं. शरबती गेहूं की वैराइटी वैसे तो मध्य प्रदेश में प्रमुख रूप से उगाई जाती है, लेकिन अब देशभर में कई किसान इसे अनय राज्यों में भी उगा रहे हैं.

