֍:पीए मोदी से की मुलाकात§ֆ:पवार ने पश्चिमी महाराष्ट्र के फलटन के दो किसानों के साथ संसद में प्रधानमंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें अपने खेत से अनार का एक डिब्बा भेंट किया. इससे पहले पवार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें फरवरी में राष्ट्रीय राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले 98वें मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया था. §֍:शरद पवार ने कही ये बात§ֆ:प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पवार ने कहा, “मैंने साहित्य सम्मेलन के विषय पर बात नहीं की.” पिछले महीने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी (एसपी)-शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन – एमवीए – को बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी के महायुति गठबंधन के हाथों अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा. महायुति ने 235 सीटें जीतीं, जबकि एमवीए 288 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटों पर सिमट गई.§एनसीपी प्रमुक शरद पवार ने किसानोंक के साथ बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उनसे किसानों के मुद्दों को लेकर चर्चा की. इस दौरान पवार के साथ सतारा और फल्तान के दो किसान थे. पवार ने कहा कि पीएम मोदी से उनकी मुलाकात किसानों के अनार मुद्दे से जुड़ी हुई थी. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अनार भी भेंट किए.

