֍:अंबानी के प्री वेडिंग समारोह में शाहरुख, सलमान और सैफ ने मचाया धमाल §ֆ:
गौरतलब है कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इसी समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ऐसी ही एक वीडियो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रह है जिसमें बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और सैफ अली खान एक साथ जमकर नाचते नज़र आ रहे हैं।
§֍:अनबन की थी चर्चा§ֆ:आपको बता दें कि काफी सालों से शाहरुख खान, सलमान खान और सैफ अली खान के बीच अनबन की खबरें तेज़ थीं। कई मौकों पर इन तीनों को एक साथ देखा ज़रूर गया मगर तीनों में से किसी ने भी एक दूसरे से कोई बातचीत नहीं की। इसके बाद से ही तीनों के बीच अनबन की अटकलें तेज़ होने लगीं। वहीं अब इस वीडियो के वायरल होन के बाद ये साफ हो गया है कि तीनों के बीच किसी भी तरह की अनबन की खबरें झूठी हैं।§बिज़नेस टाईकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग समारोह इन दिनों काफी चर्चा में है। दोनों इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधेंगे जिसकी तैयारियां ज़ोरो-शोरों से शुरु हो चुकी हैं। हाल ही में हुए अंबानी के इस प्री वेडिंग समारोह में बॉलीवुड और हॉलीवुड से लेकर कई बड़े बिज़नेसमैन ने शिरकत की जिसमें रिहाना, मार्क ज़ुकरबर्ग और बिल गेट्स जैस नाम शामिल हैं। गुजरात के जामनगर में आयोजित हुआ ये सेलिब्रेशन काबिले तारीफ रहा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड के तीनों खान एक साथ नाचते दिख रहे हैं।

