ֆ:
सूत्रों के मुताबिक रेवन्ना परिवार के ज्योतिषियों के मुताबिक़ 31 तारीख और दोपहर से पहले आत्मसमर्पण करना प्रज्वल के लिए फायदेमंद होगा और उसे ज़मानत जल्द मिल जाएगी. ज्योतिषियों की सलाह की वजह से ही प्रज्वल रेवन्ना ने तारीख और समय चुना है. प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना और देवेगौड़ा के पूरे परिवार पर ज्योतिषियों का प्रभाव है. ऐसे में प्रज्वल रेवन्न्ना के आत्मसमर्पण की टाइमिंग को लेकर जो बाते कही जा रही है उसको कई लोग सच मानते हैं.
§यौन उत्पीड़न मामले का कथित मास्टरमाइंड प्रज्वल रेवन्ना ने वीडियो मैसेज में कहा था की वो 31 मई को सुबह 10 बजे विशेष जांच दल के सामने आत्मसमर्पण करेगा.

