֍:IMD का अलर्ट §ֆ:आईएमडी ने केरल के पथानामथिट्टा और इडुक्की में 22 मई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, राजधानी तिरुवनंतपुरम सहित आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. पोथेनकोड में तेज बारिश के कारण 66 वर्षीय एक महिला की टूटे हुए घर की दीवार का एक हिस्सा गिरने से मौत हो गई.
§֍:दिल्ली का मौसम§ֆ:दिल्ली में 25 मई तक प्रचंड लू का दौर जारी रहेगा. इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेंगी और दिन का पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभाwa वना है.
§֍:इन राज्यों में रहेगा ऐसा मौसम §ֆ:मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.
§देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है. एक तरफ उत्तर भारत के अधिकांश राज्य गर्मी से उबल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 25 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात में भीषण लू का दौर जारी रहेगा. वहीं, केरल और तमिलनाडु में अति भारी बारिश की संभावना है.

