֍:दिल्ली में AQI लेवल 300 के नीचे §ֆ:उधर, शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। हालांकि, आज सुबह के समय कोहरे कम ही देखा गया है। आइए आपको बताते हैं कि आज कहां कितना एक्यूआई रहा है।§֍:मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट§ֆ:वहीं, मौसम विभाग ने ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान था कि बृहस्पतिवार सुबह ज्यादातर स्मॉग एवं मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। कहीं-कहीं घना कोहरा भी हो सकता है। लेकिन आज सुबह कोहरा बहुत कम देखा गया है।§दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के चलते गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया। नोएडा सेक्टर-116 को छोड़कर लगभग सभी जगहों का एक्यूआई 300 से नीचे रहा। नोएडा सेक्टर-116 में AQI 479 दर्ज किया गया।

