֍:लखनऊ में रात का तापमान 11 डिग्री पर पहुंचा§ֆ:सर्दी का असर गुरुवार को और बढ़ गया। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे 25.5 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ 11 रहा। मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी वायुमंडल में हवा की रफ्तार शुक्रवार से बढ़ जाएगी। ऐसे में आसमान में कई दिनों से छाई धुंध छंटेगी। साथ ही रात के तापमान में गिरावट होगी। दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सतह के स्तर पर पछुआ की रफ्तार दो तीन दिनों में बढ़ी है। रात और सुबह शाम हवा की रफ्तार बिलकुल कम हो जा रही है। वहीं, दिन के समय 10 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच रही है। ऐसे में सर्दी का असर बढ़ने लगा है।
§यूपी में गुरुवार को दिन-रात दोनों में गिरावट हुई। मुजफ्फरनगर, कानपुर और मेरठ प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में शुमार रहे। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमश 9.6- 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ऐसे में मुजफ्फरनगर और कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा और मेरठ दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि रात के तापमान में गिरावट होगी। ठंड भी बढ़ेगी।

