֍:टूटा 50 साल का रिकॉर्ड§ֆ:कश्मीर के चिल्लई कलां में ठंड का 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है. यहां पहले ही दिन श्रीनगर में पारा शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जिसने 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि, इस बार इस अवधि के दौरान बर्फबारी ज्या.दा नहीं हुई और जनवरी में बारिश भी बहुत कम हुई. चिल्ल ई कलां की अवधि के दौरान दिन से अधिक गर्म रहे, क्योंकि जनवरी के दूसरे भाग यानी 15 जनवरी से 30 जनवरी के बीच में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक रहा. §֍:कब तक जारी रहेगी ठंड?§ֆ:चिल्लई कलां के बाद 20 दिन की ‘चिल्लई खुर्द’, जिसे छोटी छंड भी कहा जाता है और 10 दिन की ‘चिल्लई बच्चा (बच्चा ठंड)’ होगी. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि स्की रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया.§जम्मू-कश्मीर में सर्दियों का दौर जारी है. मौसम विभाग ने दिन ढलने के बाद बादल छाए रहने से लंबे समय तक शुष्क मौसम के बाद थोड़ी बहुत बारिश होने की उम्मीद जताई है. ‘चिल्लई कलां’ का समय 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को खत्म़ होता है. इस दौरान ज्याोदा बर्फबारी की संभावना रहती है और कड़ाके की ठंड पड़ती है.

