ֆ:जयराम रमेश ने 1 जून को एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने 4 जूनको होने वाली मतगणना से पहले जिला अधिकारियों को कॉल किए और उन्हें धमकाया. इसके एक दिन बाद रविवार को चुनाव आयोग ने कहा कि किसी भी अधिकारी ने किसी भी तरह के “अनुचित दबाव” बनाए जाने की सूचना नहीं दी है. आयोग ने कांग्रेस नेता रमेश से 3 जून की शाम 6 बजे तक अपने आरोप के समर्थन में विवरण मांगा, ताकि कार्रवाई की जा सके.§
वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने चुनाव आयोग से जयराम रमेश पर उचित कार्रवाई की मांग की है. एक्स पर पोस्ट कर महेश जेठमलानी ने कहा कि जयराम रमेश ने जानबूझकर हमारी चुनावी प्रणाली पर कीचड़ उछाला है.ऐसे में चुनाव आयोग को उनपर उचित कार्रवाई कर देनी चाहिए.

