ֆ:
क्लिप के वायरल होने के बाद कई लोग कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक के समर्थन में आए और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा की आलोचना की।
§
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा पर लाइव डिबेट में गाली देने का आरोप लगाया है। रागिनी नायक ने सबूत के तौर पर एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें कहा गया है कि जब वह लाइव डिबेट में थीं तो रजत शर्मा ने उन्हें गाली दी।

