֍:रविवार को हुई थी घटना§ֆ:पश्चिमी रेलवे अहमदाबाद डिवीजन के एक अधिकारी ने बताया कि वटवा में रविवार रात करीब 11 बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन इस कारण करीब 38 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद गांधीनगर और मुंबई के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, अहमदाबाद और मुंबई के बीच शताब्दी एक्सप्रेस और एकता नगर-अहमदाबाद हेरिटेज स्पेशन ट्रेनों सहित 7 अन्य ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गई.§֍:सोमवार रात 11.58 बजे हटाया गया मलबा§ֆ:अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम कर रही एनएचएसआरसीएल ने कहा, ‘प्रभावित गैंट्री को हटाने का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इसे सोमवार रात 11.58 बजे पूरी तरह से हटा लिया गया। इस काम में दो 750 टन की क्रेन, दो 500 टन की क्रेन और एक 130 टन क्षमता की क्रेन का इस्तेमाल किया गया।’§अहमदाबाद के पास बुलेट ट्रेन परियोजना वाली जगह पर रविवार रात हुए हादसे के बाद से ट्रेनों का डायवर्जन किया गया. जिसके करीब 24 घंटे बाद सेगमेंटल लॉन्चिंग को हटाया गया. इस कारण आसपास की प्रभावित रेल लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल की गई. हादसे के दौरान ओवरहेड इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट टूट गया था. जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित थी. काफी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह 5:36 बजे पहली ट्रेन को सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री को हटाए जाने के बाद गुजारा गया.

