֍:भारी मात्रा में हथियार बरामद§ֆ:आरोपी की पहचान लीसांगथेम हिरेन सिंह के रूप में हुई. सुरक्षाबलों ने इंफाल ईस्ट जिले से लिकमाबाम अमुजाओ मैतई उर्फ लाकपा को गिरफ्ता किया है. यह केसीपी-पीएससी पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है. वहीं दो उग्रवादियों को थाउबल जिले से गिरफ्तार किया गया, जो केसीपी के सदस्य हैं. इनकी पहचान लोइतोंगबाम बोयाई सिंग और खमुनथेम धनबीर सिंह के रूप में हुई. सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए. यह बरामदगी जिरीबाम, इंफाल वेस्ट और बिष्णुपुर जिले से हुई है.§मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया. जिसमें बताया गया कि सुरक्षाबलों ने करीब ऑपरेशंस कर चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि एक उग्रवादी कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य है, जिसे बिष्णुपुपर जिले के माइबाम चिंगमांग इलाके से पकड़ा गया.

